हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रामनगर में 12 से 15 नवंबर तक होने वाली उत्तराखंड राज्य यूथ बालक-बालिका व सीनियर महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को हल्द्वानी स्टेडियम में ट्रायल हुआ। विभिन्न भार वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। बालक वर्ग में अकुल (40-50 किग्रा), पंकज सिंह नेगी (50-55 किग्रा) और करण खाती (55-60 किग्रा) का चयन हुआ। बालिका वर्ग में निकिता पांडे (45-48 किग्रा) और साक्षी अधिकारी (48-51 किग्रा) चुनी गईं। सीनियर महिला वर्ग में उर्मिला (45-48 किग्रा), बबीता (48-51 किग्रा), कुसुम (51-54 किग्रा) और कोमल (54-57 किग्रा) का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...