हल्द्वानी, नवम्बर 16 -- Haldwani News: कालाढूंगी, संवाददाता। दर्जाधारी सुरेश भट्ट ने प्रतापपुर चकलुवा में भरत बसेड़ा के आवास पर लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान सुरेश भट्ट ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार...