हल्द्वानी, अगस्त 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कालाढूंगी विधानसभा के अंतर्गत हल्द्वानी विकासखंड की घुनी नंबर-1 ग्राम सभा में सोमवार को भाजपा नेता विकास भगत ने ग्राम प्रधान गणेश शाह के साथ स्थानीय जनता से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने कमल नयन जोशी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़, बिशन सिंह गहरवाल, अनीता, उमेश भट्ट, देवेंद्र बोहरा, कमल गोस्वामी, योगेश नेगी, सारिका बधोनी, गंगा बिष्ट, पुष्पा नेगी, राकेश शर्मा, मंजू जोशी, अनीता भट्ट मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...