हल्द्वानी, अक्टूबर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी निवासी मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी का एक 13 वर्षीय फैन उनसे मिलने के लिए देहरादून से हल्द्वानी पहुंच गया। सेलाकुई निवासी सातवीं का छात्र ट्रेन में बैठकर अकेले हल्द्वानी आया और सीधे सौरभ जोशी के घर पहुंच गया। सौरभ के नाबालिग फैन ने बताया कि उसे सौरभ का मकान और पोर्श कार देखने का सपना था। एएचटीयू प्रभारी सुनीता कुंवर ने बताया कि लगभग चार साल से नाबालिग किशोर सौरभ जोशी का फैन है। बताया कि वह लगातार उसके व्लॉग देखता है। मंगलवार रात को वह देहरादून से ट्रेन में बैठकर हल्द्वानी को निकल आया और सीधे सौरभ के घर पहुंच गया। किशोर को देखकर सौरभ जोशी ने भी उसे निराश नहीं किया। उन्होंने अपने फैन को घर का टूर कराया और अपनी लग्जरी पोर्श समेत अन्य कारें भी दिखाईं। अपने पसंदीदा यूट्...