हल्द्वानी, अगस्त 5 -- Haldwani News: 13,272 पेंशनरों में से 12,732 ने अपनाया डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एक साल में सिर्फ 540 ने ऑफलाइन कराया सत्यापन

जीवन प्रमाण जमा करने की प्रक्रिया हल्द्वानी, संवाददाता। हर साल पेंशन जारी करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की प्रक्रिया अब अधिकांश पेंशनरों के लिए आसान हो गई है। भारत सरकार की डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) व्यवस्था के चलते पेंशनरों को बैंक और कोषागार के चक्कर लगाने से राहत मिली है। हल्द्वानी कोषागार से जुड़े 13,272 पेंशनरों में से 12,732 ने इस वर्ष डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाण जमा कराया, जबकि केवल 540 पेंशनरों ने ऑफलाइन पेंशन निदेशालय के माध्यम से जीवन प्रमाण जमा किया। पेंशन विभाग के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल जीवन प्रमाण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है। पेंशनर अब अपने घर...