हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। घर की चहारदीवारी तक सीमित रहने वाली महिलाएं अब अपने हुनर और मेहनत के दम पर छोटे कारोबारों की कमान संभाल रही हैं। राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस मुख्य रूप से 30 अगस्त 2000 को भारत सरकार द्वारा लघु उद्योगों के लिए घोषित किए गए ऐतिहासिक व्यापक नीति पैकेज की याद में मनाया जाता है। इस विशेष दिन को मनाने का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी में छोटे व्यवसायों के महत्वपूर्ण आर्थिक योगदान को सम्मानित करना है। शहर में महिलाओं की बढ़ती उद्यमिता एक नई तस्वीर पेश कर रही है। पारंपरिक कामों के साथ महिलाएं अब होम बेकरी, बुटीक, हस्तशिल्प, कैंडल मेकिंग, फूड प्रोसेसिंग और डिजिटल सेवाओं जैसे छोटे व्यवसायों में कदम बढ़ा रही हैं। शहर में अनुमानित तौर पर दर्जन से अधिक छोटे कारोबार और घरेलू उद्योग महिलाओं द्वारा ...