हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं महोत्सव में शनिवार शाम एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी अतिथि के रुप में एमबी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। यहां उन्होंने बीते शुक्रवार शाम तीनपानी फ्लाईओवर में हुए कार हादसे पर दुख जताते हुए एक मार्मिक संदेश मंच से जनता को दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी के घर का चिराग बुझता है तो वह ताउम्र दुख देता है। एसएसपी ने कहा कि तीन युवाओं की एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। जवानी में इस तरह से जान गंवाना जिंदगी भर का दुख परिवार को दे जाता है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस का दायरा भी सीमित है। हर मोहल्ले, सड़क के कोने पर पहुंचना आसान नहीं है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि नाबालिग बच्चे को दोपहिया या चारपहिया वाहन न दें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बालिग बच्चे भी अगर वाहन ले जा रहे हैं तो...