Haldwani News: ग्राफिक एरा के छात्रों को मिले करियर के गुरुमंत्र
हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर सेवायोजन कार्यालय हल्द्वानी की ओर से ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में करियर काउंसलिंग, गाइडेंस इंडिया स्किल्स कम्पटीशन के लिए मोबिलाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर सेवायोजन अधिकारी प्रियंका गड़िया ने छात्र-छात्राओं को विभागीय योजनाओं, विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, स्नातक के बाद इंजीनियरिंग, रेलवे, एसएससी, यूपीएससी और आईबीपीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं एवं विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी दी। अन्वेषक सह संगणक खजान पाठक ने विद्यार्थियों को एनसीएस पोर्टल के बारे में बताया। इस दौरान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के निदेशक डॉ.एमसी लोहनी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एचओडी डॉ.पवनदीप सिंह,असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.