Haldwani News: गौला के दोनों पुलों पर अब नहीं लगेगी 'मौत
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: बृजेंद्र मेहता , हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। गौला नदी के गौलापार और काठगोदाम पुलों से अब 'मौत की छलांग' लगाना आसान नहीं होगा। पुलों से कूदकर आत्महत्या की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) दोनों पुलों पर ऊंची लोहे की जालियां और हैंड रेलिंग लगाएगा। इसके लिए केंद्र से 39 लाख 96 हजार 656 रुपये की मंजूरी मिल गई है। दीपावली के बाद निर्माण शुरू कराने की तैयारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। 'हिन्दुस्तान' ने हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों और गौला के दोनों पुलों से कूदकर जान देने की घटनाओं को प्रमुखता से उठाते हुए 'हाईवे पर खतरा' मुहिम चलाई थी। इसके बाद हाईवे पर सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.