हल्द्वानी, अक्टूबर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। गौलापार स्टेडियम में अभ्यास कर रहे 'मार्डन पेंटाथलॉन' के खिलाड़ियों की तैयारी में गौला नदी की तेज हवाएं रुकावट बन रही हैं। कोच मौजूद होने के बावजूद हवा के कारण शूटिंग (निशानेबाजी) का अभ्यास धीमा पड़ गया है। स्टेडियम में 15 खिलाड़ी, स्विमिंग, शूटिंग और रनिंग की तैयारी करते हैं। कभी खिलाड़ियों को

तेज हवाओं से शूटिंग अभ्यास प्रभावित फेंसिंग और ऑब्स्टैकल कोर्स की जानकारी भी दी जाती है। हालांकि शूटिंग अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को 2 से 5 लाख रुपये की आधुनिक लेजर गन दी गई हैं, लेकिन तेज हवा के झोंकों से लेजर बीम का संतुलन बिगड़ जाता है और निशाना सही नहीं लगता। हवा की वजह से बार-बार ट्रेनिंग रोकनी पड़ रही है, जिससे आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावि...