हल्द्वानी, जुलाई 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार में हाईकोर्ट बनने पर यहां बिजली और पेयजल की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। गौला नदी से पेयजल नहीं पहुंचने से लोगों की पानी के लिए ट्यूबवेल पर निर्भरता बनी रहती है। वहीं विस्तृत क्षेत्र के लिए एक ही बिजलीघर होने से लोगों को लो वोल्टेज का सामना करना पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके पूर्व में गौलापार में जगह चिन्हित भी की गई है। जिससे अब यहां जरूरी सुविधाओं का विकास होने की उम्मीद जागी है। क्षेत्र के 15 हजार उपभोक्ताओं की बिजली, पानी की व्यवस्था इससे ठीक होगी। फिल्टर प्लांट नहीं होने से गौला नदी से लोगो को पेयजल नही मिलता है। स्थानीय लोगों की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह से ट्यूबवेल पर निर्भर बनी हुई है। जल संस्थान के 17 में से एक भी ट्...