Haldwani News: गौलापार-चोरगलिया में लोग लावारिस पशुओं से परेशान
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र में सड़कों और मुख्य मार्गों पर घूम रहे बेजुबान एवं निराश्रित पशुओं की बढ़ती संख्या ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिला पंचायत सदस्य लीला बिष्ट ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि लावारिस पशु किसानों के खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पशुओं को खुले में छोड़ने वाले पशु मालिकों पर जुर्माना लगाने, उनकी देखभाल और चारे के लिए बजट उपलब्ध कराने के साथ ही क्षेत्र में नई गोशालाओं का निर्माण कराने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.