हल्द्वानी, अक्टूबर 9 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार के भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव पर कार्रवाई में देरी को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र दिया। उन्होंने बताया कि नैनीताल जिले के पदमपुरी में पूर्व में स्वीकृत प्रस्ताव के स्थान पर ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत विजयपुर पहाड़पानी मार्ग से संबंधित प्रस्ताव लंबित है। स्थानीय जनता लंबे समय से इसकी मांग कर रही है, लेकिन औपचारिक स्वीकृति जारी नहीं होने से काम शुरू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित में प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...