हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर गौलापार क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं, चोरगलिया क्षेत्र के गांवों में नन्धौर नदी में बाढ़ सुरक्षा कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत करने, चोरगलिया स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण और जोगानाली क्षेत्र में ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग एक किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रमुख मांगों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...