Haldwani News: गौरा-महेश के विवाह के बाद निकली शोभायात्रा, हुआ विसर्जन
हल्द्वानी, अगस्त 20 -- Haldwani News: लालकुआं, संवाददाता। कुमाऊं के पारंपरिक लोकपर्व सातूं-आठूं पर गुरुवार को नगर में भक्ति और सांस्कृतिक रंगों की अनूठी छटा बिखरी। पांच दिनों से चल रहे इस धार्मिक महोत्सव का समापन भगवान महेश और माता गौरा के विधिवत विवाह और प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। वार्ड नंबर-6 में सभासद दीप्ति पांडे के आवास पर सुबह से ही अनुष्ठान का दौर शुरू हुआ। सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में पुरोहितों ने गौरा-महेश का विवाह संपन्न कराया। शाम को वार्ड नंबर-2 से प्रतिमाओं के साथ एक मनमोहक शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए संजय नगर स्थित फलाहारी बाबा मंदिर पहुंची। यह भी पढ़ें- Champawat News: शिव शंकर चले कैलाश, बुंदिया गिरने लगी... यात्रा के दौरान ढोल-दमाऊ और पर्वतीय वाद्य यंत्रों की थाप पर महिलाओं ने पारंपरिक नृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.