Haldwani News: गो-सेवा के संकल्प संग सीताराम संकीर्तन शुरू
हल्द्वानी, अक्टूबर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गो-सेवा और गोवंश संरक्षण के संकल्प के साथ रविवार को कामधेनु प्रकल्प की ओर से एक माह तक चलने वाले अखंड सीताराम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ किया गया। गौलापार स्थित बाघम्बरेश्वर शिव मंदिर, बागजाला से चित्रशिला घाट, रानीबाग तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने 'सीताराम-सीताराम' का जयघोष किया। कलश यात्रा चित्रशिला घाट से वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन के माध्यम से गो-सेवा, जीव-दया और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गोवंश की सहायता पर विशेष जोर दिया गया। वाहन चालकों से सड़क पर गोवंश दिखाई देने पर सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Haldwani News: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर भजन-कीर्तन का आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.