Haldwani News: गोदाम में शाकाहारी-मांसाहारी खाद्य पदार्थ साथ रखे मिले, जांच शुरू
हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नवरात्र के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग ने हल्द्वानी और रामनगर में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया। मंगलवार को टीम ब्लिंकिट और रिलायंस स्टोर समेत रामनगर बाजार में पहुंची। ब्लिंकिट के स्टोर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले, जबकि रिलायंस स्टोर में बासमती चावल के कट्टों पर बैच नंबर और उपयोग की अंतिम तिथि अंकित नहीं मिली। विभाग ने चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए संग्रहित किए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मल्ली बमोरी स्थित ब्लिंकिट स्टोर का निरीक्षण किया। यहां व्रत में इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे का नमूना लिया गया। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण में भी खामी मिली। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.