हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में चल रहा अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुक्रवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान चमोली जिले के थाला गांव निवासी राज्य आंदोलनकारी दुर्गा प्रसाद थपलियाल अनशन पर बैठे। उन्होंने राज्य आंदोलन के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि राज्य गठन के समय पलायन रोकने और हक-हकूक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वर्तमान स्थिति से आंदोलनकारियों की आत्मा दुखी है। पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि पहाड़ की पहचान, अधिकार और भविष्य बचाने के लिए गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाना जरूरी है। आंदोलनकारियों ने सरकार से आगामी विधानसभा सत्र में ठोस निर्णय लेने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...