Haldwani News: गुरु विरजानंद दांडी स्मृति यज्ञशाला का लोकार्पण
हल्द्वानी, जुलाई 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आर्य समाज हल्द्वानी में गुरु गिरजानंद दंडी यज्ञशाला का लोकार्पण रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि स्वामी गुरुकुलानंद सरस्वती 'कच्चाहरी बाबा' ने विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रो. विनय विद्यालंकार के ब्रह्मत्व में विशेष यज्ञ हुआ, जिसमें डॉ. विनय खुल्लर, नीरज शारदा, भूमेश अग्रवाल, राजीव आर्य, रणजीत यादव, अमित भारद्वाज, कर्नल निर्मल पाण्डेय, अनुजकान्त खण्डेलवाल, कृष्णकांत अग्रवाल, हरिशचन्द्र पन्त ने सपत्नीक आहुतियां दीं। कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रांतीय सभा के अध्यक्ष सुधीर गुलाटी व मंत्री मयंक गुप्ता भी शामिल हुए और आर्य समाज के कार्यों को बढ़ाने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.