Haldwani News: गुरु पूर्णिमा पर एसएसपी ने हनुमान मंदिर में लगाया भंडारा
हल्द्वानी, जुलाई 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पुलिसवालों ने प्रसाद ग्रहण किया। पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्थाएं कीं। भंडारे में एसएसपी के अलावा एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, कोतवाल विजय मेहता, पीआरओ एसएसपी हेमा ऐठानी, करन दानू भी मौजूद रहे। एसएसपी ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का संदेश दिया। एसएसपी ने कहा कि गुरु का आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गुरु पूर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.