Haldwani News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सहज पाठ साहिब की लड़ी शुरू
हल्द्वानी, अगस्त 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को लड़ी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अरदास और हुकमनामा के साथ हुई। इसके बाद लखनऊ से पहुंचे रागी भाई सुखप्रीत सिंह और पवनदीप सिंह ने गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अनुसार सहज पाठ साहिब की लड़ी एक अगस्त से शुरू होकर 15 नवंबर तक गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व तक निरंतर चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन सुबह आठ से नौ बजे तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 13 अंगों का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर में मत्था टेका। कीर्तन के उपरांत गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.