हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने रविवार को विठौरिया स्थित इकपर्णिका भवन में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बहादुर सिंह बिष्ट रहे। इस दौरान डॉ. प्रभा पंत, रश्मि राज खेड़ा, डॉ. पंकज शाह, विनोद जोशी, कमल किशोर पांडे, पार्षद राजेश पंत और मनमोहन जोशी समेत विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं व गणमान्य लोग मौजूद रहे। पाठक ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों का भविष्य नहीं गढ़ते, बल्कि राष्ट्र का भविष्य भी तैयार करते हैं। गुरुजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति और संस्कारों की महान परंपरा है। उन्...