हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के शिलान्यास एवं खेल पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारियों का गुरुवार को लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण कर समारोह के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। विधायक ने समारोह में आने वाले अतिथियों, कार्यक्रम स्थल, व्यवस्थाओं और अन्य तैयारियों को सुव्यवस्थित रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय प्रदेश में खेल शिक्षा, प्रशिक्षण और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण संस्थान साबित होगा। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका,...