हल्द्वानी, सितम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की कवायद उस वक्त धरी की धरी रह गई जब मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में आयोजित विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ी ही गायब रहे। बुधवार को अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग में 'मुर्गा झपट' और 'पिट्ठू' प्रतियोगिताएं आयोजित होनी थीं, लेकिन दोपहर तक एक भी खिलाड़ी मैदान में नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें- Saraikela News: जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का कल से शुभारंभखिलाड़ियों की अनुपस्थिति हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित प्रतियोगिता के संचालन के लिए 7 शिक्षक, 13 पीआरडी जवान और खेल विभाग के कोच तैनात किए गए थे। अफसर और प्रशिक्षक दोपहर 3 बजे तक खिलाड़ियों का इंतजार करते रहे, जिसके बाद बिना किसी मुकाबले के वापस लौटना प...