Haldwani News: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, आज देंगे पहला अर्घ्य
हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत हो गई। चार दिवसीय अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। खरना के अवसर पर व्रतियों ने दिनभर उपवास रखा। शाम को स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान घरों में पारंपरिक तरीके से प्रसाद तैयार किया गया। इसमें गुड़ की खीर (रसियाव), गेहूं की रोटी और केला प्रमुख रूप से शामिल रहे। पूजा के बाद व्रतियों ने सबसे पहले प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: व्रतियों ने ग्रहण किया मिट्टी के चूल्हे पर बना खीर-रोटी का प्रसाद खरना का प्रसाद ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.