हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की शनिवार को रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन व पार्किंग का प्लान जारी किया है।एसपी ट्रैफिक जगदीश चंद्र ने बताया कि जनसभा में विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। रामपुर रोड की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को एचएन इंटर कॉलेज मैदान में पार्क कराया जाएगा। बरेली रोड की ओर से आने वाली गाड़ियों के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर मंगलपड़ाव में पार्किंग व्यवस्था की गई है। सितारगंज और खटीमा क्षेत्र से आने वाले वाहन गौलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के किनारे पार्क किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- खरगे की हुंकार से पहले हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रद...