Haldwani News: क्रिसेंडो में रंगों से लेकर जायके तक में दिखा मेडिकल छात्रों का हुनर
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित वार्षिकोत्सव क्रिसेंडो के तहत शनिवार को विभिन्न रचनात्मक और कौशल आधारित प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें मेडिकल छात्र-छात्राओं ने पॉट पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, बॉडी पेंटिंग, डिजिटल आर्ट, मेहंदी, ट्रेजर हंट और कुकिंग प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगों और आकर्षक डिजाइनों के जरिए अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। पॉट पेंटिंग और बॉडी पेंटिंग में छात्रों ने कल्पनाशीलता का परिचय दिया, जबकि डिजिटल आर्ट में आधुनिक तकनीक के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच प्रस्तुत की। मेहंदी प्रतियोगिता में बारीक डिजाइनों ने प्रतिभागियों के हुनर को दर्शाया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक और उपयोगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.