Haldwani News: क्या मंजूनाथ और जगदीश पर है ट्रैफिक संभालने का जिम्मा
हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कोतवाली सभागार हल्द्वानी में मंगलवार को हुई क्राइम बैठक में एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को लापरवाही पर खूब लताड़ लगाई। एसएसपी सबसे अधिक ट्रैफिक व्यवस्था पर बिफरे। उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा कि क्या मंजूनाथ और एसपी नैनीताल जगदीश को ही जिले का ट्रैफिक संभालना है...। इसके अलावा विवेचनाओं में देरी पर भी कप्तान का पारा चढ़ा और इंस्पेक्टर व दरोगाओं को खरी-खोटी सुनाई। पुलिस कप्तान ने बैठक में कहा कि किच्छा, रुद्रपुर से लगातार शहर के अंदर मिनट-मिनट में डग्गामार प्राइवेट बसें घुसती हैं। जिस कारण शहर का यातायात प्रभावित हो रहा है। जाम की स्थिति पैदा हो रही है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट मुसीबत में फंस रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर अनावश्यक प्रवेश करने वाली इंटरसिटी बसों को सीज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.