हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: कोटाबाग। कोसी रेंज नैनीताल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसी और हरिनगर बधूरा क्षेत्र में जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं। फसलों को नष्ट करने के साथ ही जंगली जानवर मवेशियों को भी निवाला बना रहे हैं। बांसी के ग्राम प्रधान प्रकाश बिष्ट ने कहा कि इस समस्या को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही तारबाड़, सोलर लाइट और गश्त की व्यवस्था नहीं की गई तो वे मजबूरन आंदोलन को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...