Haldwani News: कोटाबाग में लगे शिविर का 295 मरीजों ने उठाया लाभ
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: कोटाबाग। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' अभियान के तहत सीएचसी कोटाबाग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने फीता काटकर किया। उन्होंने सरकार की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया। शिविर में 295 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिसमें 221 बीपी, 220 शुगर, 210 टीबी स्क्रीनिंग, 95 एक्स-रे, 104 हीमोग्लोबिन व कैंसर जांचें की गईं। साथ ही 198 आभा आईडी और 4 दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। सीएमओ ने दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ सेवाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर दीपा ढोडियाल, विनोद बधानी, घनानंद सत्ता, पूरन बुधलाकोटी, भगत सिंह नेगी, देवेंद्र रावत, बालम सिंह, धन सिंह, नवीन पांडे आदि रहे। यह भी पढ़ें- चकराता में बहुउद्देशीय स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.