हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- Haldwani News: कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में शुक्रवार को छात्र संघ निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। महाविद्यालय में छात्र संघ के कुल 6 पदों के लिए 7 नामांकन पत्र दाखिल हुए। नामांकन पंजिका के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 1, सचिव पद के लिए 1, विवि प्रतिनिधि पद के लिए 2, कोषाध्यक्ष पद के लिए 1, संयुक्त सचिव पद के लिए 1, संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 1 नामांकन पत्र जमा हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कमरुद्दीन और कॉलेज के जन सूचना अधिकारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: किच्छा में अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने किया नामांकन यह भी पढ़ें- दुग नाकुरी डिग्री कॉलेज में छह नामांकन दाखिल यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नानक...