हल्द्वानी, जुलाई 20 -- Haldwani News: कोटाबाग। कोटाबाग ब्लॉक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए सोमवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग मेंकैंटीन शुरू की गई। कैंटीन का संचालन विकासखंड कोटाबाग के अंतर्गत पंजीकृत नवज्योति महिला स्वयं सहायता समूह करेगा। इसका उद्घाटन खंड विकास अधिकारी डॉ. श्वेता और महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कमरुद्दीन ने किया। बीडीओ डॉ. श्वेता ने महाविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिसर में कैंटीन शुरू होने से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और आगंतुकों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण जलपान की सुविधा मिलेगी। प्राचार्य प्रो. कमरुद्दीन ने कहा कि कैंटीन शुरू होने से छात्रों को बड़ी सुविधा मिलेगी। पहले उन्हें अल्पाहार के लिए समय से पहले परिसर से बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह...