हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: कोटाबाग। विकासखंड कोटाबाग की ग्राम पंचायत रियाड में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। देवरानी देवी मेमोरियल ट्रस्ट पटना की ओर से प्रत्येक मेधावी छात्र को Rs.2,100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत की खुली बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ऋचा फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत रियाड में स्मार्टपुर डिजिटल सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से अब ग्रामीणों को ऑनलाइन सेवाओं के लिए लगभग 30 किलोमीटर दूर नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी और सरकारी एवं अन्य डिजिटल सेवाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकेंगी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: रेंगड़पहाड़ी में सिद्धो - कान्हो पुस्तकालय का उद्घाटन कार्यक्...