Haldwani News: कैथ-इंजेक्शन लगाकर ओटी पहुंची, डॉक्टर नहीं आए
हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में इन दिनों तारीख मिलने के बाद भी ऑपरेशन होगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। शनिवार को सर्जरी वार्ड के बेड नंबर 89 पर भर्ती मुनस्यारी निवासी मोहिनी ऑपरेशन की उम्मीद में ओटी पहुंचीं। हाथ में कैथ, जरूरी इंजेक्शन और ऑपरेशन की ड्रेस पहनाकर उन्हें ओटी भेजा गया। करीब एक घंटे इंतजार के बाद पीजी डॉक्टरों की हड़ताल का हवाला देकर उन्हें ड्रेस बदलकर वापस वार्ड में भेज दिया। मोहिनी अकेली नहीं हैं। सर्जरी वार्ड में कई महिला मरीज छाती में गांठ की सर्जरी कराने का इंतजार कर रही हैं। किसी को तारीख आगे बढ़ने की चिंता है तो कोई दोबारा अस्पताल आने की दिक्कत से परेशान है। न्यूरो और आर्थोपेडिक विभाग में भी ऑपरेशन की राह देख रहे मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। कुछ मरीजों को इंतजार करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.