हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन (केएमओयू) लिमिटेड के प्रधान कार्यालय में सोमवार को संचालक मंडल की बैठक हुई। इन्दर सिंह नेगी की अध्यक्षता में संस्था के शीर्ष पदों के लिए सर्वसम्मति से चुनाव हुए। सर्वसम्मति से सुरेश सिंह डसीला को फिर से अध्यक्ष और हिम्मत सिंह नयाल को अधिशासी निदेशक चुना गया। संगठन की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से चलाने के लिए विभिन्न स्टेशनों और जोनों के प्रभारियों की भी घोषणा की गई। मनोज कठायत को रामनगर जोन का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा पूरन सिंह भाकुनी को अल्मोड़ा स्टेशन, सुनील भंडारी को बागेश्वर स्टेशन, ललित मोहन सिंह मेहता को रानीखेत और हेमन्त साह को हल्द्वानी स्टेशन का संचालक प्रभारी नियुक्त किया गया। इस बैठक में मोहन सिंह, मनोज सिंह, गोसाई सिंह दोसाद, हे...