हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। स्कूटी लेकर घर से निकला कुसुमखेड़ा निवासी एक युवक लापता हो गया। उत्तरांचल कॉलोनी फेस-2 गैस गोदाम रोड निवासी गंगा पाण्डे ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर कहा कि उनके पति 38 वर्षीय ललित मोहन पांडेय 5 सितंबर को स्कूटी से घर से निकले थे। जो अब तक वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों ने काफी तलाश किया मगर अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार शाम गुमशुदगी दर्ज कर ली है। जिसके बाद लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि शीघ्र सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...