Haldwani News: कुसुमखेड़ा में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा क्षेत्र से रात में चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक मोटरसाइकिल पार कर ली। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मूल रूप से काशीपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह हल्द्वानी की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। वह यहां कुसुमखेड़ा के समीर विहार में किराए का कमरा लेकर रहता है। पीड़ित के मुताबिक बीते 18 मई की देर रात उसने अपनी मोटरसाइकिल कमरे के बाहर खड़ी की थी। देर रात वाहन चोरी हो गया। पीड़ित ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। यह भी पढ़ें- Mathura News: घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.