Haldwani News: कुमाऊं स्काउट्स ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस
हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कुमाऊं स्काउट्स पलटन का 45वां स्थापना दिवस रविवार को हिम्मतपुर मल्ला स्थित बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से मनाया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिली। पूर्व सैनिकों के बच्चों और ऑस्टिन पब्लिक स्कूल, बरेली रोड के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कर्नल (सेनि.) सीके चौधरी ने कहा कि कुमाऊं स्काउट्स की स्थापना एक नवंबर 1981 को 3-स्काउट्स से अलग होकर कर्नल पवन कुमार छिब्बर के नेतृत्व में हुई थी। विशिष्ट अतिथि कर्नल विवेक भट्ट, मेजर केएस महारा, अध्यक्ष कैप्टन टीएस सुयाल और सूबेदार मेजर भुवन पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.