हल्द्वानी, नवम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए बसों की उम्र और संचालन की किलोमीटर सीमा निर्धारित है, लेकिन कुमाऊं में रोडवेज के लिए शायद ये नियम सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिली जानकारी ने परिवहन निगम के बेड़े की बदहाली की तस्वीर सामने रखी है। मंडल में 139 बसें निर्धारित मियाद पूरी करने के बावजूद सड़कों पर दौड़ रही हैं। नई बसों की खरीद नहीं होने से यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा अब पुरानी और बार-बार खराब होने वाली बसों के भरोसे है। आरटीआई के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में परिवहन निगम के पास साधारण श्रेणी की कुल 346 बसें हैं। इनमें अल्मोड़ा डिपो की 9, बागेश्वर की 1, भवाली की 13, काठगोदाम की 32, हल्द्वानी की 28, रुद्रपुर की 14, काशीपुर की 19 और रामनगर डिपो की 20 बसें निर्धारि...