हल्द्वानी, अगस्त 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में पिछले पांच दिनों से सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स) पोर्टल पूरी तरह ठप पड़ा है। ऑनलाइन सेवाएं बाधित होने के कारण अब शिकायतकर्ताओं को परेशानी होने का अंदेशा है। क्योंकि उन्हें अब ऑनलाइन एफआईआर की कॉपी के लिए पुलिस थाने दौड़ना होगा। पहले आसानी से सीसीटीएनएस से घर पर उपलब्ध हो जाती थी। कुमाऊं मंडल में 75 थाने-कोतवाली हैं। जिसके अंदर 100 से अधिक चौकियां भी आती हैं। सीसीटीएनएस पोर्टल पर आम नागरिकों को यह सुविधा है कि अगर किसी शिकायतकर्ता ने प्रतिवादी के खिलाफ तहरीर दी है और उस पर मुकदमा दर्ज हो गया तो पीड़ित घर बैठे मुकदमा संख्या के आधार पर कॉपी निकाल सकते हैं। लेकिन पिछले पांच दिनों से मंडल में सीसीटीएनएस सेवा ठप है। हालांकि पुलिस थानों के लॉग इन स...