हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं तिलहन मिशन योजना के तहत कोटाबाग क्षेत्र के किसानों को बुधवर को सोयाबीन की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण दिया गया। कृषि विभाग की कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. दीपाली तिवारी ने किसानों को सोयाबीन की बुवाई की उन्नत विधि, बीज उपचार, सिंचाई, जल निकास प्रबंधन और उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के ब्लॉक प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस योजना में कोटाबाग और हल्द्वानी ब्लॉक के किसानों को शामिल किया गया है। इस मौके पर गंगा एफपीओ के सीईओ अशोक सिंह रावत, ग्राम प्रधान रेखा बढ़नी, आशु छिम्वाल और न्याय पंचायत प्रभारी तेज प्रकाश मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दलहन की खेती व फसल सुरक्षा प्रबं...