Haldwani News: किशोर की मौत मामले में अज्ञात बाइक चालक पर मुकदमा
हल्द्वानी, सितम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र के कठघरिया में हुए सड़क हादसे में किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 24 सितंबर की रात मधुलिका विहार के पास हुआ था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध बाइक को ट्रेस कर लिया है। ऊंचापुल के लोहरियासाल मल्ला निवासी हरिशंकर मौर्य अपने 13 वर्षीय बेटे कपिल मौर्य के साथ साप्ताहिक बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। मधुलिका विहार के पास कपिल ठेले को धक्का दे रहा था। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हरिशंकर भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया, जबकि कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे एसटीएच ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.