Haldwani News: किरण पांडेय बनीं कृषि, मत्स्य एवं सूचना प्रसारण मंत्री
हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धौलाखेड़ा की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा किरण पांडेय ने पंचम उत्तराखंड बाल विधानसभा 2026-27 में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। बाल विधानसभा की विजयी प्रत्याशियों की सूची में स्थान बनाते हुए उन्हें बाल कृषि, मत्स्य एवं सूचना प्रसारण मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। किरण की इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। बाल विधानसभा एक ऐसा मंच है जो स्कूली बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता की बारीकियों से रूबरू कराता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.