हल्द्वानी, नवम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 27वें वर्ष के उपलक्ष्य में 15 नवंबर को कालाढूंगी के राजकीय इंटर कॉलेज में नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह नौ बजे पहुंचेंगे। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगी। स्थानीय विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि सम्मेलन में क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र की माताओं और बहनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Haldwani News: कालाढूंगी में 15 को नारी शक्ति सम्मेलन, सीएम करेंगे शिरकत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...