हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- Haldwani News: कालाढूंगी। क्षेत्र में प्रतिबंधित व नशीली दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासन ने कई मेडिकल स्टोरों पर औचक छापेमारी की। एसडीएम सुधीर कुमार के नेतृत्व में राजस्व, स्वास्थ्य और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने मुख्य बाजार स्थित दवा दुकानों का सघन निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान अमन, बिष्ट, मनोज, त्रिमूर्ति और सकलेनी मेडिकल स्टोर में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि, टीम ने संचालकों को दवाओं का भंडारण निर्धारित तापमान पर करने और परिसरों में साफ-सफाई बनाए रखने के मौखिक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दवा दुकानों में दवाइयों की जांच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...