Haldwani News: कालाढूंगी में मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज से जलापूर्ति ठप
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: कालाढूंगी। नगर के वार्ड नंबर एक स्थित पेयजल नलकूप की मुख्य लाइन में लीकेज होने से मंगलवार को वार्ड नंबर एक, दो और छोटी हल्द्वानी के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। सोमवार रात हुई लीकेज के चलते पानी की आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।पेयजल संकट की जानकारी मिलने पर वार्ड नंबर एक के सभासद रोहित बुढ़लाकोटी ने जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने और पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।वहीं, जल संस्थान के अवर अभियंता खगेंद्र जोशी ने बताया कि सोमवार रात मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज होने से जलापूर्ति बाधित हो गई थी। विभागीय कर्मचारियों ने लीकेज ठीक कर दिया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह से नगर में पेयजल वितरण सुचारु कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.