हल्द्वानी, जुलाई 24 -- Haldwani News: सतीश जोशी कालाढूंगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ ने विधानसभा लाभार्थी संवाद में शामिल होकर अल्संख्यक समाज की समस्याएं सुनीं। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा के नेतृत्व में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र का लाभार्थी सम्मेलन वार्ड नंबर-1 छोटी हल्द्वानी में आयोजित किया गया।प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़, पूर्व अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज खान, पंजाब प्रभारी गुलाम मुस्तफा आदि मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने उन्हें अपनी समस्या के बारे मे अवगत कराया, जिस पर नेताओं ने मुख्यमंत्री से वार्ता कर समाधान करवाने की बात कही। इस दौरान सभासद नसीम जहां, सरवर अली, जहिर अंसारी, शाकिर हुसैन, मो.राजा, मुबारक अली, सलामत सैफी, राजन सैफी, साकुल हसन, महेश पंत, रमजानी सलमानी, ...