हल्द्वानी, नवम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ऊंचापुल चौराहे के पास रविवार दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वर्कशॉप में रखा फर्नीचर, मोबिल ऑयल, टायर और लाखों रुपये के स्पेयर पार्ट्स इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों को सामान बचाने तक का मौका नहीं मिला। सूचना पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सर्विस सेंटर का संचालन भगवानपुर निवासी विजय कुमार करते हैं। घटना के समय वह किसी काम से बाजार गए हुए थे, जबकि उनके कर्मचारी वर्कशॉप में काम कर रहे थे। इसी दौरान संचालक के केबिन के पास रखे फर्नीचर से अचानक धुआं उठने लगा। कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग की लपटें उठने...