हल्द्वानी, जुलाई 8 -- Haldwani News: नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुटी है। एसएसआई दिनेश जोशी के अनुसार मल्लीताल निवासी 70 वर्षीय गुलचरण बुधवार शाम चीना बाबा मंदिर से पैदल बाजार जा रहे थे। नैनीताल बैंक मुख्यालय के समीप पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन तब तक कार चालक वाहन लेकर फरार हो गया। एसएसआई जोशी ने बताया कार चालक की पहचान को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...