Haldwani News: कार एसेसरीज के गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
हल्द्वानी, सितम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम से 200 मीटर दूरी पर मल्ला गोरखपुर में बुधवार तड़के कार एसेसरीज के एक गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने में 15 हजार लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया। हादसे में गोदाम में रखा कार एसेसरीज का सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। सीएफओ गौरव किरार ने बताया कि प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल आग से हुए नुकसान का वास्तविक आकलन किया जा रहा है। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.